खट्टर सरकार का फैसला: अब नगर परिषदों व नगरपालिकाओं के अध्यक्ष सीधे चुने जाएंगे

ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की जनता अब नगर परिषदों व नगरपालिकाओं के अध्यक्षों को नगर निगमों के मेयर की तरह सीधे चुनेगी। इसके अलावा…

ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की जनता अब नगर परिषदों व नगरपालिकाओं के अध्यक्षों को नगर निगमों के मेयर की तरह सीधे चुनेगी। इसके अलावा जिला परिषदों, नगर निगमों, नगर परिषदों व नगर पालिकाओं में विधानसभा की तर्ज पर सत्र आयोजित किए जाएंगे। हर तीन माह के बाद 3 दिन के लिए सत्र का आयोजन होगा।

election

सीएम खट्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया है। हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले सीएम खट्टर ने यह अहम निर्णय लिया है। जिसके अनुसार, परिषद व निकायों के सत्रों में मेयर, चेयरमैन और अध्यक्ष सदन के नेता के तौर पर काम करेंगे। वहीं, विपक्षी दलों के पार्षद अपने लिए विपक्ष के नेता का चुनाव कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *