ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में होने वाले विधान सभा चुनाव में जेजेपी के साथ गठबंधन के लेकर आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने यह साफ कर दिया है कि, जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) और आम आदमी पार्टी के बीच में गठबंधन नहीं होगा।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि, हरियाणा में चुनाव लड़ने की रणनीति अभी तक तय नहीं हुई है। आम आदमी पार्टी देशभर में जहां भी चुनाव लड़ेगी किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।
