अब कंगना को करना पड़ेगा ‘मीडिया बैन’ का सामना, नहीं होगी किसी भी इवेंट की कवरेज

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अपनी आने वाली फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के गाने की लॉंचिंग के दौरान अभिनेत्री कंगना रनौत की पत्रकारों से झड़प हो गई…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अपनी आने वाली फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के गाने की लॉंचिंग के दौरान अभिनेत्री कंगना रनौत की पत्रकारों से झड़प हो गई थी। इस दौरान उन्होंने मीडिया के साथ बदसलूकी की थी और माफी नहीं मांगी। इसके लिए कंगना को अब मीडिया बैन का सामना कर पड़ेगा।

rkangna anaut

पत्रकार को भला, बुरा कहने के बाद उन्होंने अभी तक माफी नहीं मांगी। अब इंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट गिल्ड ऑफ इंडिया ने कंगना को बायकॉट करने का फैसला लिया है।

boycott
इंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट्स गिल्ड ऑफ इंडिया का कहना है कि, गिल्ड की एक मीटिंग में कंगना की आनेवाली सभी फिल्मों और कार्यक्रमों का बहिष्कार करने का फैसला लिया गया है। पत्रकारों ने सामूहिक तौर पर अपने इस फैसले का ज्ञापन फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर को सौंपा। एकता कपूर ने कंगना के बर्ताव के लिए माफी मांगी है। लेकिन पत्रकार कंगना की तरफ से माफीनामा जारी करने पर अड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *