ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला इन दिनों अपने विवादित बयानों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में बीजेपी में सपना चौधरी के शामिल होने पर दिग्विजय ने कहा था कि, सपना की कला अश्लील है और वे ठुमके लगाकर बीजेपी के लिए वोट मांगेंगी।

इसके बाद महिला आयोग ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा। बावजूद इसके दिग्विजय अभी भी अपने बयान पर कायम है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, वे अपने बयान पर पूरी तरह से कायम हैं। उन्होंने महिला का कोई अपमान नहीं किया है। वे दो दिन के अंदर महिला आयोग को अपना जवाब भेज देंगे।
