ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विश्व कप 2019 के लिए क्रिकेट फैन्स का जुनून देखन को मिल रहा हैं। क्रिकेटरों के प्रशंसक उन्हें अलग- अलग तरह से सपोर्ट कर रहे हैं। हाल ही में बेंगलुरू में रहने वाले एक सोनार ने टीम इंडिया के सपोर्ट में सोने की मिनी ट्रॉफी बनाई थी, वहीं अब बनारसी साड़ी के कारोबारी सर्वेश कुमार श्रीवास्तव ने टीम इंडिया के क्रिकेटरों को ‘विश्वकप’ लोगो के छाप वाली बनारसी साड़ियां देने का ऐलान किया है।
जी हां, सर्वेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि अगर क्रिकेट विश्व कप पर टीम इंडिया ने कब्जा जमाया तो टीम के क्रिकेटरों को बनारसी साड़ियां उपहार में दी जाएंगी। एक साड़ी की कीमत 20 हजार रुपए है। बुनकर मुबारक और नूरुद्दीन ने 20 दिन में साड़ी के मास्टर पीस बुने हैं। साड़ी पर 335 बार वर्ल्ड कप के लोगो बनाए गए हैं।

