राजकुमार सैनी का छलका दर्द, कहा- पैसे के लिए BSP प्रत्याशी करते थे परेशान

ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। अब लोकतंत्र सुरक्षा…

ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। अब लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने बसपा पर कई बड़े आरोप लगाए हैं। सैनी ने कहा कि, बसपा से गठबंधन टूटने पर मुझे बेहद खुशी है।

bsp
पैसों को लेकर बसपा की टीम ने किया परेशान-सैनी

आगे कहा कि पैसों को लेकर बसपा की टीम ने उन्हें बहुत परेशान किया है। हालांकि बसपा सुप्रीमो मायावती से मेरी कोई बात नहीं हुई। आरोपों की झड़ी को जारी रखते हुए कहा कि, हर रैली में जहां 5 लाख रुपए खर्च था, वहां बसपा के एक-एक प्रत्याशी ने 20-20 लाख रुपए ऐंठते थे। सैनी ने कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था नहीं होनी चाहिए। साथ ही कहा कि, बसपा को टिकट बेचने की बीमारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *