ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भले ही देश तरक्की कर रहा है, लेकिन अंधविश्वास का खेल आज भी जारी है। अंधविश्वास के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला हरियाणा में सामने आया है। बाबा राजेश कैन्डी ने हाथ की सफाई और भूत प्रेत निकालने के नाम पर लोगों को जोड़ा।
सेैंकड़ों लोगों को लगाई करोड़ों की चपत
फिर सस्ते रेट पर सोना बेचने, नोट दुगने करने, विदेश भेजने के साथ-साथ कबूतर बाजी के नाम पर लोगों को लूटता गया। बाबा द्वारा हरियाणा के लोगों के साथ ठगी करने के इतने ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं कि पुलिस भी परेशान हो गई है। करोड़ों का ठगी का शिकाए हुए लोगों में कुरुक्षेत्र, कैथल, अंबाला और करनाल सैंकड़ों लोग शामिल हैं।
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के शाहबाद और पिपली कस्बे के बीच शरीफ गढ़ गांव में ढोंगी बाबा राजेश कैंडी ने लगभग 12 साल पहले अपने ही एक अनुयायी की हवेली पर कब्जा करके डेरा बनाया। भूत, प्रेत से मुक्ति दिलाने के नाम पर यह बाबा लोगों को बेवकूफ बनाता गया और उनसे लाखों रूपए लूटता रहा।

