ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में आयोजित कृषि सम्मेलन में शामिल होने के बाद हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि, इस सम्मेलन कृषि के बेहतर तरीकों को अपनाने के बारे में चर्चा की गई। कृषि मंत्री ने कहा कि, उन्होंने इस सम्मेलन में अर्बन एरिया के आसपास ‘पेरी अर्बन एग्रीकल्चर’ को बढ़ावा देने का सुझाव दिया।
वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस की स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी में आपसी कलह चल रही है। कांग्रेसियों की हालत अच्छी हो,मैं यही दुआएं दे सकता हूं।’

