ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रविवार को सपना चौधरी बीजेपी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत पार्टी नें शामिल हो गईं। इसके बाद सोमवार को उन्होंने बीजेपी ऑफिस में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उनके मित्र मनोज तिवारी भी उनके साथ मौजूद रहे। बीजेपी में शामिल होने के बाद सपना राजनीतिक रंग में रंगी नजर आई और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सीधा हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि, मुझे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पसंद नहीं हैं।
वहीं मनोज तिवारी ने कहा कि, सपना का बीजेपी ज्वाइन करना हमारे लिए सकारात्मक संकेत है। दिल्ली की सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है। वाराणसी से पीएम मोदी ने 6 जुलाई को सदस्यता अभियान की शुरूआत की थी।

