..जब लैब रिपोर्ट ने युवक को बताया प्रेग्नेंट!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: एमपी के भिंड में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर सभी हैरान रह जाएंगे। यहां एक पैथोलॉजी लैब ने मलेरिया की जांच…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: एमपी के भिंड में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर सभी हैरान रह जाएंगे। यहां एक पैथोलॉजी लैब ने मलेरिया की जांच कराने आए पुरुष को गर्भवती करार दे दिया। रिपोर्ट देखने के बाद युवक खुद चौंक गया। वहीं इस मामले में कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने तीन लैब को सील कर किया।
doctorमिली जानकारी के अनुसार, फ़ूप निवासी सुरेश जाटव काफी समय से बीमार चल रहा था। ऐसे में परेशान होकर वह कस्बे में स्थित डॉ. वीके वर्मा की क्लिनिक पर पहुंचा। इसके बाद डॉक्टर ने मलेरिया टेस्ट की सलाह दी। डॉक्टर के कहने पर सुरेश, श्याम पैथोलॉजी पर पहुंचा जहां उसका ब्लड सैम्पल लिया गया। लेकिन जब रिपोर्ट आई तो उसके होश उड़ गए। डॉक्टर ने रिपोर्ट पढ़कर बताया कि वह प्रेग्नेंट है। अब डॉक्टर मौके से फरार हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *