ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आए दिनों अपने विवादित बयानों से पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाले हरियाणा के कैबिनेट मंत्री ने अब राहुल गांधी को लेकर एक और विवादित बयान दिया है। विज ने राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे दिए जाने को गांधी परिवार का फैमिली ड्रामा बताया।
आगे कहा कि, राजीव गांधी ने कहा था कि जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है। लेकिन उनके पुत्र राहुल ने इस्तीफा दिया तो एक कुत्ता भी नहीं भौंका। विज का यह बयान सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं कांग्रेस हमलावर हो चली है।

