ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। इस दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि,
- पांच लाख रुपये सालाना से अधिक आय पर ही करदाता कर देनदारी के दायरे में आएंगे।
- टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया है।
- 5 लाख तक की सालाना टैक्सेबल आमदनी वालों को टैक्स से पूरी तरह से राहत देने की घोषणा को दोहराया है।
- 2 से 5 करोड़ रुपए और 5 करोड़ रुपए से ऊपर की टैक्सयोग्य आय पर सरचार्ज लगेगा।
- अब इस पर 3 से 7 प्रतिशत तक सरचार्ज लगेगा।


