ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि,
- हाउसिंग कंपनियों का रेग्युलेटर RBI होगा
- सरकारी कंपनियों का विनिवेश प्राथमिकता
- पीएसयू में विदेशी निवेश पर जोर
- एयर इंडिया के विनिवेश की प्रक्रिया फिर शुरू की जाएगी
- दीर्घकालिक निवेश को बढ़ाने पर जोर
- भारत का विदेशी कर्ज दुनिया में सबसे कम
- 1,2,5,10 और 20 रुपए के नये सिक्के आएंगे
- 400 करोड़ तक टर्नओवर की कंपनियों को राहत
- 25 फीसदी कॉरपोरेट टैक्स लगेगा
- टैक्स को लेकर पारदर्शिता बढ़ाई जाएगी
- 99.3 फीसदी कंपनियां इसके दायरे में होंगी
- 0.7 फीसदी कंपनियां ही इससे बाहर होंगी
- ई-वाहनों का वैश्विक केंद्र बनेगा भारत
- ई-वाहन खरीदने पर आयकर में छूट मिलेगी
- इलेक्ट्रिक कार पर अब 4 फीसदी टैक्स
- ई-वाहनों पर जीएसटी 12 से घटाकर 5 फीसदी करेंगे
- मध्यम वर्ग के लिए बजट में बड़ी खबर
- 45 लाख रुपए तक घर खरीदने पर 1.5 लाख की अतिरिक्त छूट
- हाउसिंग लोन पर 3.5 लाख तक छूट
- ब्याज पर छूट की सीमा 2 से बढ़ाकर 3.5 लाख रुपए
- टैक्स रिटर्न भरने के लिए पैन कार्ड की जरूरत नहीं
- आधार कार्ड से भर सकते हैं आयकर रिटर्न नकद लेन-देन कम करने पर जोर
- 5 करोड़ कमाई पर 3 फीसदी अतिरिक्त टैक्स
- आम बजट में अमीरों पर टैक्स बढ़ा
- 5 करोड़ से ज्यादा की कमाई पर 7 फीसदी सरचार्ज



