ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अगर पहाड़ों की वादियों में घूमने की बात हो और हिमाचल का नाम न आए ऐसा कभी हो ही नहीं सकता। हिमाचल का नाम लेते ही ज़हन में ऊंचे- ऊंचे पहाड़, घने और देवी-देवताओं के मंदिर और सुहावने मौसम का ख्याल आने लगता है। अगर आप भी मानसून में हिमाचल में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो सबसे पहले ये जानना सबसे जरूरी है, इस मौसम में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन-कौन सी हैं।

कुल्लू मनाली
हिल स्टेशन की बात करें तो सबसे अच्छी जगह कुल्लू मनाली ही है। हिमाचल प्रदेश के शहर कुल्लू मनाली में सबसे ज्यादा यात्रा का मजा मई से जुलाई में आता है। मानसून के मौसम में यहां घूमने का मजा अलग ही है। इसके अलावा बर्फबारी का इंतजार करने वालों को नवंबर से जनवरी के बीच का इंतजार होता है। हिल स्टेशन की बात करें तो सबसे अच्छी जगह कुल्लू मनाली ही है।

शिमला
मानसून के मौसम में पहाड़ों की रानी शिमला में घूमने का मजा ही कुछ और है। देश- विदेशों से लोग यहां गर्मी की छुट्टियां मनाने औऱ बर्फ का लुत्फ उठाने आते हैं। आएं भी क्यों न, इसकी वजह है शिमला का मदमस्त मौसम। लोग पर आकर बहुत इंजॉय करते हैं ज्यादातर लोग यहां पर अपनी फैमिली के साथ आते हैं। शिमला क्षेत्र को हिमाचल का सबसे अच्छा क्षेत्र माना जाता है।
कसौली
हिमाचल के कसौली शहर में सारा साल ही मौसम सुहाना रहता है। वहीं प्राकृतिक सुंदरता को देखते मन खुशी से भर उठता है। मानसून के दिनों में इतनी ज्यादा तेज बारिश नहीं होती कि घर या होटल से बाहर ही न निकल सकें। हल्की-हल्की बारिश में बाहर घूमने से मन तरौताजा हो जाता है।

फागू
शिमला से 22 किलोमीटर की दूरी पर बना यह शहर एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। बारिश के मौसम में यहां की घाटियां हरी-भरी हो जाती हैं जो देखने में बहुत सुंदर लगती हैं। इन दिनों यहां प्रकृति का पूरा नजारा ले सकते हैं। यहां जगह-जगह सेब और ऑर्किड के पेड़ लगे हैं जो यहां की खूबसूरती को चार-चांद लगा देते हैं।
धर्मशाला
बता दें, विदेशी लोग शिमला से भी ज्यादा ‘धर्मशाला’ में आना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि यहां मोसम इतना सुहाना रहता है कि लोग यहां की वादियों का भरपूर आनंद उठाने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
