ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ये तस्वीरें किसी भी शख्स के दिल को दहला सकती हैं | इन तस्वीरों को देखकर आप चौंक जायेंगे | ये तस्वीरें आपके दिल में एक डर को पैदा कर सकती हैं | लेकिन आज हम आपको ये तस्वीरें दिखाकर डराना नहीं, बल्कि आपको चौकना करना चाहते हैं, कि पेट्रोल पंप पर तेल भरवाते वक्त आपकी एक लापरवाही आपकी जान को खतरे में डाल सकती है।
पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते वक्त बाइक में लगी आग की ये तस्वीरें लुधियाना के दुगरी इलाके की हैं | जहां सबसे पहले पेट्रोल भरवाने के लिए बाइक में सवार हुए दो युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचते हैं | उनसे पहले एक्टिवा सवार पेट्रोल भरवाकर निकल जाता है और फिर बारी आती है, बाइक सवार युवकों की पेट्रोल भरवाने की और जैसे ही पेट्रोल पंप कर्मचारी बाइक पर पेट्रोल डालने लगता है, तो ठीक 8 सेकंड बाद, बाइक में लग जाती है आग | जिसके बाद वहां पर मच जाती अफरा तफरी | घटना शाम के करीब साढ़े चार बजे के आसपास की है और बाइक में जैसे ही आग लग जाती है, तो बाइक में बैठे दोनों युवक और पेट्रोल डाल रहा कर्मचारी तीनों जान बचाने के लिए वहां से भाग खड़े होते हैं |
हजारों लीटर पेट्रोल के जखीरे के पास बाइक धूं-धूं कर जलने लगती है | हर तरफ अफरा तफरी मच जाती है | एक बड़ा हादसा राहें ताक रहा है और फिर वहां पर पहुंचता है पगड़ीधारी बुजुर्ग व्यक्ति जो किसी बड़े हादसे को टालते हुए, आग का गोला बनी बाइक को खींचकर वहां से दूर ले जाता है | वो जितनी दूर तक बाइक को घसीट रहा है, आग भी उसके साथ-साथ आगे बढ़ रही है | जिसके बाद वहां पर जमा लोग अग्निश्मन यंत्र के जरिये इस आग पर काबू पा लेते हैं | गनीमत ये रही की 28 जून की इस घटना में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और एक बड़े हादसे को लोगों की सूझबूझ ने टाल दिया। लेकिन पेट्रोल पंप पर आग का गोला बनी बाइक ने कई सवालों को भी जन्म दे दिया है |
Watch Video
https://youtu.be/Rfg8j7wmf_w
