ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इँडिया: क्रिकेट का भग्वान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का आज भी खेल के मैदान में जलवा कायम है। क्रिकेट की बात की जाए और सचिन का नाम न आए, ऐसा कभी हो ही नहीं सकता।
क्रिकेट के प्रति उनके नजरिए को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस बार वर्ल्ड कप 2019 में बिल्कुल वैसा ही हुआ, जैसी सचिन ने भविष्यवाणी की थी।
दरअसल सचिन तेंदुलकर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में होना चाहिए, जबकि चौथी टीम के लिए उन्होंने न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का नाम लिया था। न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की कर ली है तो उनकी भविष्यवाणी भी सच होती दिख रही है।

