ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बीते साल 1 जुलाई को दिल्ली के बुराड़ी में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया था। यहां संत नगर के मकान नंबर 137/5 में रहने वाले भाटिया परिवार के 11 सदस्यों ने आत्महत्या कर ली थी। इस घटना को हुए एक साल हो गया है, लेकिन आज भी इस खौफनाक कांड को याद करके लोगों की रूह कांप जाती है।
एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत के कारण के पीछे लोगों ने कयास तो बहुत लगाए। पुलिस ने भी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए दिन रात एक कर दिया, लेकिन असल कारण पता न चल सका।

घर में फिर से दी सूरज की रोशनी ने दस्तक
11 लोगों की मौत से सने इस घर को लोग भूतिया नजर से देखते थे। लेकिन अब इस घर में फिर से सूरज की रोशनी ने दस्तक दी है। कई महीनों से बंद इस घर के दरवाजे फिर से खुल गए हैं और फिर से चहल पहल शुरू हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, इस घर में अब तीन लोग रहने लगे हैं, दो स्थाई तौर पर एक का आना-जाना लगा रहता है।

