हरियाणा का एक गांव ऐसा भी, जहां लड़कों की नहीं हो रही शादी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पानीपत जिले में आने वाले खुखराना गांव में लड़के कुंवारे बैठे हैं। इस गांव में कोई भी अपनी बेटी को नहीं ब्याहना चाहता।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पानीपत जिले में आने वाले खुखराना गांव में लड़के कुंवारे बैठे हैं। इस गांव में कोई भी अपनी बेटी को नहीं ब्याहना चाहता। इतना ही नहीं, इस गांव में लोगों के रिश्तेदार तक ने से डरते हैं। जी हां, यह बात बिलकुल सच है और काफी हैरानजनक भी। इसकी वजह भी हम आपको बताते हैं, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे।

pollution
प्रदूषण के कारण लोगों का जीना दुर्लभ

दरअसल, खुखराना गांव पानीपत शहर से 13 किलोमीटर दूर असंध रोड पर बसा है। 25 साल से यह गांव प्रदूषण की चपेट में है। इस गांव के साथ ही थर्मल प्लांट और सीमेंट फैक्टरी लगने से वायु प्रदूषण और जल प्रदूषण बढ़ गया है। प्रदूषण के कारण यहां के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।


गांववासियों को शुद्ध पानी न मिलने से ऐस स्किन एलर्जी और कई अन्य बीमारियां हो गई हैं। कई लोग तो इस गांव को छोड़ कर निकल गए, लेकिन जो यहां रह रहे हैं उन्हें सरकार से आश्वासन के अलावा और कुछ नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *