ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए नया फार्मूला लगाने जा रही है | हरियाणा सरकार ने डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए एमबीबीएस छात्रों के लिए एक फरमान जारी किया है | जिसमें प्रदेश के सरकारी कॉलेजों से एमबीबीएस करने वाले छात्रों को डिग्री लेने के बाद दो साल के लिए सरकारी अस्पताल में अपनी सेवाएं देनी पड़ेगी |
बस इतना ही नहीं इन डॉक्टरों के लिए अच्छे वेतन, आवास और सुरक्षा के लिए भी सरकार ऐसे कदम उठा रही है | जिससे डॉक्टरों की रूची सरकारी अस्पतालों की तरफ बढ़े | सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और मरीजों के परिजनों के बीच आये दिन होने वाली मारपीट भी डॉक्टरों की कमी का एक बहुत बड़ा कारण है | इसी डर से डॉक्टरी करने वाली युवा पीढ़ी सरकारी अस्पतालों से दूर रहना चाहती है |
प्रदेश के सरकारी डॉक्टर कई बार अपनी सुरक्षा को लेकर मांग भी कर चुके हैं| स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि इसके लिए भी हरियाणा के डीजी होमगार्ड को खत लिख दिया है कि वो प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में अपने सुरक्षा कर्मी नियुक्त करें |
Watch Video
