ऑनलाइन डेस्क/ लिविंंग इंडिया:कैथल शहर के जयपुर अस्पताल में एक हैरानजनक मामला सामने आया है। यहां सर्जन डॉक्टर देवेंद्र सिंह पंवार ने जींद निवासी एक मरीज के पेट से ऑपरेशन के दैरान 6 फुट 3 इंच का जिंदा कीड़ा निकाला है। यह कीड़ा मरीज की आंतों से निकाला गया है।
मरीज के पेट से निकलने वाला यह सबसे बड़ा कीड़ा
बता दें, कीड़े का वैज्ञानिक नाम टिनिया सोलियम है। चिकित्सक ने दावा करते हुए कहा कि, उत्तर भारत में इससे पहले इतना बड़ा कीड़ा किसी मरीज के पेट में होने के बारे उसने न तो सुना और न ही देखा है। किसी मरीज के पेट से निकलने वाला यह सबसे बड़ा कीड़ा है।

डॉ. पंवार ने कहा कि, मरीज को पिछले 15 दिनों से बुखार और पेट दर्द था। जींद में चिकित्सकों ने इलाज करने के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, जिसके बाद मरीज बहुत पेट दर्द होने के चलते जयपुर अस्पताल में रात्रि 9.30 बजे दाखिल किया गया और यहां उसका सफल ऑपरेशन किया गया।

