ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पानीपत के सेक्टर 11 में एक सिरफिरे आशिक ने लड़की को चाकुओं से गोद दिया | जिसके बाद लड़के ने खुद को भी चाकू मारकर आत्महत्या कर ली | घटना पानीपत के सेक्टर 11 के पार्क में घटी | जहां लड़का और लड़की दोनों बैठे हुए थे, इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में तकरार छिड़ गई और फिर गुस्साए सिरफिरे आशिक ने लड़की के पेट में चाकू गोद दिया और खुद पर भी चाकू से वार कर दिया |
इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन ज्यादा खून बहने के कारण लड़के की मौत हो गई, जबकि गंभीर रुप से घायल लड़की का अभी अस्पताल में ही इलाज चल रहा है | घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल लड़के का शव कब्जे में ले लिया है।


