सिर्फ 200 रूपए में बिक गई खाकी, पढ़िए यह पुलिस की शर्मनाक करतूत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कानून के रखवाले ही नियमों को ताक में रखकर मनमानी करेंगे तो आम जनता किसके पास न्याय की गुहार लगाएगी। पुलिस की शर्मनाक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कानून के रखवाले ही नियमों को ताक में रखकर मनमानी करेंगे तो आम जनता किसके पास न्याय की गुहार लगाएगी। पुलिस की शर्मनाक करतूत का मामला सामने आया है, अंबाला में। यहां चेकिंग के दौरान एक वाहन चालक के पास सभी दस्तावेज होने के बावजूद भी उससे 200 रूपए की रिश्वत मांगी।

इसके बाद एसपी अभिषेक जोरवाल ने सात पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब मामला डीजी के पास पहुंचा। हरियाणा में आए दिनों रिश्वत के मामले सामने आ रहे हैं। कर्मचारियों से लेकर अफसरों तक से रिश्वत का मोह नहीं छूट रहा। लेकिन कानून के रक्षक ही कानून को तोड़कर अपनी सीमा लांघेंगे, तो आम जनता किस पर विश्वास करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *