ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने रोमेंटिक जोड़ी के कारण काफी चर्चाओं में हैं। इसके अलावा प्रियंका के जेठ जो जोनस की मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रैस सोफी टर्नर के साथ शादी की रस्में चल रही हैं। इन्हीं रस्मों के साथ 30 जून को जो जोनास ने सोफी से शादी कर ली। लेकिन शादी के इस माहौल में प्रियंका काफी चर्चाओं में रहीं। इसकी वजह रही प्रियंका का जेठ की शादी में इमोशनल होकर रो पड़ना। प्रियंका की ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

दरअसल, प्रियंका का शादी के दौरान इमोशनल होने की वजह उनका खुश होना था। शादी में प्रियंका अपने खुशी के आंसुओं को रोक न सकीं। ये आंसू शादी के बीच में ही छलक गए।
इसके अलावा शादी में प्रियंका और निक का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला। फैन्स उनके इस लुक को काफी पसंद भी कर रहे हैं। आपको बता दें, 30 जून को निक के बड़े भाई जो जोनस ने सोफी के साथ शादी कर ली। यह शादी ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज़ के साथ पेरिस में हुई।

