तंवर बोले-खट्टर राज में है अपराधियों के जंगलराज का बोलबाला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में बढ़ रहे अपराधों को लेकर विपक्ष कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल उठा रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने खट्टर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में बढ़ रहे अपराधों को लेकर विपक्ष कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल उठा रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने खट्टर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है, इसलिए आरोपियों के हौंसले बढ़ रहे हैं। कानून का अपराधियों को भय नहीं है और प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। आमजन कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। महिलाएं घर से बाहर निकलने में खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।


पत्रकारों से बातचीत के दौरान तंवर ने कहा कि, फरीदाबाद में कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की दिन दहाड़े हत्या कानून की नाकामी को साबित करती है। वहीं उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि, प्रदेश में कांग्रेस का परचम लहराएगा और जीत हमारी पार्टी की होगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *