गुरुग्राम में खौफनाक घटना, डॉक्टर ने किया अपने परिवार का ‘नरसंहार’

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा के गुरुग्राम में एक डॉक्टर ने अपने पूरे परिवार को खत्म कर दिया | धारदार हथियार से अपने पूरे परिवार को खत्म…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा के गुरुग्राम में एक डॉक्टर ने अपने पूरे परिवार को खत्म कर दिया | धारदार हथियार से अपने पूरे परिवार को खत्म करने के बाद डॉक्टर ने खुद भी आत्महत्या कर ली | ये पूरी वारदात गुरुग्राम के सेक्टर 49 के उप्पल साउथेंड एस ब्लॉक फ्लैट नंबर 299 में हुई | जहां परिवार के साथ रह रहे डॉक्टर प्रकाश सिंह ने पत्नी, बेटे और बेटी की पहले तो तेजधार हथियार से हत्या कर दी और फिर इसके बाद आत्महत्या कर ली |

पुलिस का कहना है कि डॉक्टर प्रकाश सिंह ने पीएचडी की हुई थी | इसीलिए वह अपने नाम के आगे डॉक्टर लगाता था | बताया जा रहा है कि डॉक्टर प्रकाश सिंह हैदराबाद में एक केमिकल कंपनी में काम करता था | वहीं  प्रकाश सिंह की पत्नी फाजिलपुर इलाके में एक निजी स्कूल चलाती थी |

Watch Video

https://youtu.be/8PdxRsCWdFs

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *