ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंबाला साहा फोरलेन का विधिवत रूप से शिलान्यास किया | विज ने बताया कि छावनी स्टेशन से साहा तक बनने वाली यह सड़क शहर के बीच से निकलते हुए सर्विस लेन से युक्त होगी, और ये सड़क पर करीब 250 करोड़ की लागत से तैयार होगी | इस दौरान विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस आज तक लोगों से झूठे वादे ही करती आई है |
सड़क मंजूरी के झूठे बैनर्स लगा दिए जाते थे जबकि कागजों में कुछ नहीं था | विज ने इस सड़क का सारा श्रय नितिन गडकरी को देते हुए कहा कि नितिन गडकरी ने ही इस सड़क को नेशनल हाइवे किया उन्होंने ही इसे फोर लेन बनवाया है | विज ने बताया कि 2 साल में ये सड़क बनकर जनता को समर्पित कर दी जाएगी जो फोर लेन होगी | साथ ही कहा कि कांग्रेसी अंबाला के लोगों को अफीम की गोलियां बेचते रहें है |
Watch Video
