प्यार में पागलपन तो देखिए.. एक होने के लिए पति ने पत्नी को मारा और पत्नी ने पति को

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कहते हैं जब प्यार परवान चढ़ता है तो प्रमियों को कोई होशों आवास नहीं रहती। दुनिया के सारे कायदे कानून उनको सजा लगने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कहते हैं जब प्यार परवान चढ़ता है तो प्रमियों को कोई होशों आवास नहीं रहती। दुनिया के सारे कायदे कानून उनको सजा लगने लगते हैं। फिर एक दिन ऐसा आता है जब वे आजाद होने के लिए कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसके बारे में उन्होंने खुद भी नहीं सोचा होता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है सोनीपत में। यहां पहले से शादीशुदा पुरूष- महिला को एक दूसरे से प्यार हो गया। देखते ही देखते यह प्यार पागलपन में बदल गया। प्रेमी पति ने अपनी पत्नी और प्रमिका पत्नी ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। हालांकि कुंडली थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

यह सनसनीखेज मामला सोनीपत के नेहरा गांव का है। यहां आरोपी पत्नी, रेखा का गांव के ही आरपीएफ में तैनात जवान नवीन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। नवीन भी शादीशुदा था। इन दोनों के प्यार में एक दूसरे के पति, पत्नी रोड़ा बन रहे थे। ऐसे मे दोनों ने रास्ता साफ करने के लिए अपने पति और पत्नी की हत्या कर दी।

इस तरह दिया वारदात को अंजाम
अपने पति को मौत की नींद सुलाने के बाद आरोपी रेखा ने 23 मई को मंदिर में नवीन से शादी कर ली थी। इसके बाद नवीन ने अपनी पत्नी को मारने की साजिश रची। नवीन ने अपनी पत्नी का तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी, इसके बाद उसे फांसी पर लटका दिया। वहीं रेखा ने अपने पति को नशीली दवाएं देकर मारा डाला। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से बचने के लिए मृतकों का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

ऐसे हुआ खुलासा
पति- पत्नी को मारने के बाद नवीन और रेखा का बातचीत करना जारी रहा। ऐसे में हत्याकांड को अंजाम देने वाली ऑडियो परिजनों के हाथ लग गई और उन्होंने पुलिस में शिकायत कर दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *