ऑनवाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मात्र 4 महीने शेष रह गए हैं। ऐसे में नेता ताबड़तोड़ बैठकें कर रहे हैं और जीत के लिए नई- नई रणनीतियां बना रहे हैं। इसी कड़ी में बीजेपी ने रोहतक में शुक्रवार और शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता सह प्रमुख दुष्यंत कुमार गौतम के अनुसार, इस बार जीत हासिल करने के साथ-साथ 75 पार के लक्ष्य को पूरा करने पर पार्टी का फोकस होगा। एक साल में एक कार्यकर्ता को 25 नए सदस्य जोड़ने होंगे। साथ ही एक बूथ पर पांच जगह कमल का चिह्न बनाकर पार्टी के स्लोगन लिखना होगा।
उन्होंने आगे कहा कि, 6 जुलाई से बीजेपी का सदस्यता अभियान शुरू होने जा रहा है, जो कि 11 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान के दौरान एक मोबाइल नंबर से चार सदस्य बनाए जाएंगे। इसके अलावा बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी धर्मों, वर्गो, जातियों, महिला, युवा, युवती, छात्र, छात्रा, गरीब व मध्यम वर्गों से सीधा संपर्क किया जाएगा।


