खत्म हुई इंतजार की घड़ियां, इस दिन मानसून देगा हरियाणा में दस्तक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणावासियों के लिए मौसम विभाग की तरफ से खुशखबरी है। जी हां, जल्द ही मानसून राज्य में दस्तक देने वाला है। गर्मी के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणावासियों के लिए मौसम विभाग की तरफ से खुशखबरी है। जी हां, जल्द ही मानसून राज्य में दस्तक देने वाला है। गर्मी के प्रकोप से पीड़ित लोगों के लिए यह राहत भरी खबर है कि हरियाणा में 1 से 3 जुलाई के बीच मानसून आने वाला है। फसलों की बुआई का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह खबर राहत से कम नहीं है।

बता दें, भारतीय मौसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल का कहना है कि, 1 से 3 जुलाई के बीच मानसून हरियाणा पहुंचने की संभावना है। प्रदेश में मानसून आने की सामान्य तारीख 25 से 27 जून तक मानी जाती है। इस बार इसमें सप्ताभर से ज्यादा की देरी हो रही है।

वहीं प्रदेश में 1 से 28 जून तक सामान्यत: औसतन 41.1 मिलीमीटर बारिश होती है। जबकि सिर्फ 18.8 एमएम बारिश हुई है। इससे खरीफ फसलों की बुआई पिछले साल के मुकाबले अब तक 3.93 लाख हेक्टेयर (9.82 लाख एकड़) कम हुई है। ऐसे में मानसून आने से फसलों की बुआई में बढ़ोत्तरी होगी, क्योंकि प्रदेश में काफी किसान ऐसे हैं जो बुआई के लिए मानसून का इंतजार कर रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *