ऑनलाइन डेस्कलिविंग इंडिया: हरियाणा की राजनीति में दल बदलने का दौर जारी है। नेता मौके की नजाकत को देखते हुए पार्टी से मुंह मोड़ रहे हैं। वहीं अब रोहतक के जिलाध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता सतीश नांदल ने इनेलो का साथ छोड़ दिया है। ऐसे में इनेलो को बड़ा झटका लगा है, वहीं बीजेपी में खुुशी की लहर व्याप्त है।

बता दें, कुछ दिन पहले ही इनेलो पार्टी से नूंह के विधायक जाकिर हुसैन और जींद के जुलाना से विधायक परमिंदर सिंह ढुल ने बीजेपी का दामन थामा था। इनेलो की स्थिति खराब होने के कारण कद्दावर नेता पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं।
दरअसल, सितंबर में पार्टी के तत्कालीन सांसद दुष्यंत चौटाला और उनके भाई दिग्विजय चौटाला को निष्कासित किए जाने के बाद उन्होंने अपनी नई जननायक जनता पार्टी बनाई। दिग्गजों द्वारा पार्टी छोड़ना इनेलो को मंहगा पड़ गया और इसके बाद हुए नगर निगम मेयर चुनाव हो या फिर जींद उपचुनाव और लोकसभा चुनाव, सभी में इनेलो की स्थिति डामाडोल रही।

