ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में लापरवाह अधिकारियों पर सरकार का चाबुक चलाना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में अधिकारियों के लापरवाह रवैये से खफा कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पानीपत में आयोजिक कष्ट निवारण बैठक में इंस्पेक्टर और एएसआई को सस्पेंड कर दिया। साथ ही एक अधिकारी का तबादला कर दिया।
दरअसल, कैबिनेट मंत्री के पास एक फरियादी ने शिकायत लगाई थी कि, पुलिस की लापरवाही के चलते उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा और अब बेघर होने के कारण यहां से वहां भटकना पड़ रहा है। इस पर अनिल विज भड़क गए। उन्होंने डीएसपी सतीश और डीएसपी बिजेंद्र जमकर फटकारा। साथ ही इंस्पेक्टर और एएसआई को सस्पेंड कर दिया और एक अधिकारी का तबादला कर दिया। लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ मंत्री की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

