ऑनलाइन डेस्क/ लिंविंग इंडिया: हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी का सदस्यता अभियान 6 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इसी कड़ी में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा है कि, हमारी पार्टी का लक्ष्य ज्यादा से सदस्यों को जोड़ना है।
रोहतक में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व सीएम हुड्डा के बीजेपी में शामिल होने पर बराला ने कहा कि, भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पार्टी में आने से कोई परहेज नहीं है। सिर्फ भाजपा की विचारधारा में आस्था होनी चाहिए। आगे कहा कि, हर किसी के लिए बीजेपी के दरवाजे खुले हैं, कोई भी पार्टी में शामिल हो सकता है।

