ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा में रोडवेज़ कर्मचारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। अपनी मांगें पूरा न होने से गुस्साए कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ अपना बिगूल फूंक दिया और दो घंटे प्रदर्शन किया।
बता दें,प्रदेशभर के रोडवेज डिपो में सरकार के खिलाफ कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों का ये प्रदर्शन 190 निजी बसों को फिर से सरकार की तरफ से किमी स्कीम के तहत टेंडर देने के विरोध में हो रहा है। कर्मचारी लगातार सरकार से किमी स्कीम के तहत निजी बसों को हायर करने की पॉलिसी को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

