ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फरीदाबाद में बीते गुरूवार को हुई कांग्रेस नेता विकास चौधरी की हत्या के बाद हरियाणा की राजनीति गरमा गई है। जहां कांग्रेसी इस हत्या के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं, वहीं इस हत्याकांड को लेकर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने एक बड़ा बयान दिया है।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि, कांग्रेस नेता अपराधी प्रवृति का था। उनके खिलाफ 13 आपराधिक मामले दर्ज थे। सीएम इतने में ही न रूके। उन्होंने आगे कहा कि, उनकी छवि काफी खराब थी। ऐसे लोगों के साथ कुछ भी हो सकता है। इस मामले की जांच के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बयान के बाद राजनीति में बवाल मच गया है और कांग्रेस सीएम खट्टर पर लगातार हमले बोल रही है।
Haryana CM ML Khattar on Congress leader Vikas Chaudhary shot dead in Faridabad: He had 13 FIRs against him, & he had been declared a bad character,anything could be possible with such a person, it could be personal enmity. Police teams have been formed, culprits won't be spared. pic.twitter.com/NbvhUpQ9UL
— ANI (@ANI) June 28, 2019
बता दें, फरीदाबाद में गुरूवार सुबह अज्ञात बदमाशों कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी को गोली मारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। कांग्रेस नेता को 10 गोलियां लगी हैं।

