10 फुट लम्बा और 3 क्विंटल वजनी मगरमछ पकड़ा, वन्य प्राणी विभाग और समाजसेवी ने पकड़ा मगरमछ

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के दबखेडी गांव के समीप एसवाईएल नहर में लंबे अरसे से लोगों के लिए परेशानी का सबब बने 10 फुट…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के दबखेडी गांव के समीप एसवाईएल नहर में लंबे अरसे से लोगों के लिए परेशानी का सबब बने 10 फुट लंबे और लगभग 3 क्विंटल वजनी आदमखोर मगरमच्छ को वन्य प्राणी विभाग व समाजसेवी प्रगट सिंह ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर धर दबोचने में सफलता प्राप्त की है।

वन्य प्राणी विभाग के उप निरीक्षक रामपाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि 10 फीट लंबा लगभग 3 क्विंटल वजनी यह मगरमच्छ आतंक का पर्याय बना हुआ था और एक हफ्ता पहले इसने चरवाहे पर हमला कर दो भेड़ो को खा लिया था। वहीं समाजसेवी प्रगट सिंह ने बताया कि वन्य प्राणी विभाग के साथ पकड़े इस मगरमच्छ के साथ नौवां मगरमच्छ है जिसे वह पिछले डेढ़ दशक में पकड़ चुका है |

उन्होंने बताया कि मगरमच्छ ने हमला कर 1 सप्ताह पहले चरवाहे पर हमला कर दो भेड़ो को खा लिया था और आज उसने भेंसो पर हमला किया था। आज सुबह 8:00 बजे से ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर बड़ी मशक्कत से इसे काबू किया गया, वही वन्य प्राणी निरीक्षक तेजवीर सिंह ने बताया कि इस मगरमच्छ को प्रजनन केंद्र भोर सैदा में छोड़ा जायेगा।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *