ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य के लोकतंत्र सेनानी या फिर उनकी पत्नी के ईलाज के लिए 5 लाख रुपये सालाना तक की सरकारी सहायता की घोषणा की | इस योजना के तहत स्वयं लोकतंत्र सेनानी और उसकी पत्नी को चिकित्सा के लिए सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी अस्पतालों में होने वाले 5 लाख रुपये तक के खर्च को राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा |
वहीं मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों को संबोधित करते हुए आपातकाल के संबंध में कहा, ‘ठीक 44 साल पहले एक काली रात आई थी, उस समय लोगों को यह एहसास हुआ होगा कि पता नहीं सुबह होगी भी या नहीं होगी और देशभर के लाखों लोगों को जेलों में डाल दिया गया। इसका कारण यह था कि तत्का लीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को अपनी गद्दी बचानी थी |

