रोडवेज की बस को युवक ने लगाई आग, बस को आग लगाते सीसीटीवी में कैद हुआ शख्स

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- यमुनागर के बिलासपुर बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज की बस जो 22 जून को आग लगने से पूरी तरह से खाक हो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- यमुनागर के बिलासपुर बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज की बस जो 22 जून को आग लगने से पूरी तरह से खाक हो चुकी थी, इस मामले में अब एक बड़ा खुलासा हुआ है | खुलासा बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी की फुटेज से हुआ है | जिसमें आप देख सकते हैं कि, जब बस को आग लगी तो उससे पहले उसमें एक व्यक्ति अंदर जाता है और फिर जैसे ही वो बाहर आता है, तो बस में आग लग जाती है और व्यक्ति जो बस के अंदर गया था वो वहां से फरार हो जाता है |

हालांकि 22 जून की इस घटना को रोडवेज प्रशासन पहले शॉर्ट शर्किट से लगी आग का नाम दे रहा था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने बस में लगी आग के असली कारण को उजागर कर दिया है | जिसके बाद अब सवाल बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था पर उठने लगे हैं कि आखिर कैसे कोई व्यक्ति भीड़ भाड़ वाली जगह में घुसकर इस तरह की घटना को अंजाम दे जाता है |

आखिर बस स्टैंड की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी क्या कर रहे थे ? बस स्टैंड पर रोजाना हजारों लोग यात्रा करने के लिए पहुंचते हैं, तो फिर इन यात्रियों की सुरक्षा पुलिस कैसे कर रही ? आखिर इतनी बड़ी लापरवाही हुई तो हुई कैसे ?

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *