बाइक सवार लुटेरे रूपयों से भरा बैग छीन हुए फरार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- भारतीय स्टेट बैंक शाखा गन्नौर से रूपये निकलवा कर बाइक से अपने गांव वापिस लौट रहे दो व्यक्तियों से बाइक सवार दो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- भारतीय स्टेट बैंक शाखा गन्नौर से रूपये निकलवा कर बाइक से अपने गांव वापिस लौट रहे दो व्यक्तियों से बाइक सवार दो लुटेरे रूपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। पीड़ितों ने लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन वे भागने में कामयाब हो गए। इस पर उन्होंने मामले की शिकायत थाना गन्नौर पुलिस में दी। सूचना पाते ही डीएसपी गन्नौर संदीप मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आरोपितों की तलाश के लिए आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। सीसीटीवी कैमरा में बाइक सवार लुटेरों की तस्वीरें कैद हो गई।

sonipat loot

इस पर पुलिस ने नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उनका अभी तक पता नहीं चल पाया। गांव पांची जाटान निवासी बिजेंद्र रोडवेज में बतौर चालक नौकरी करता है। सोमवार को बिजेंद्र अपने साथी देवेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर गन्नौर शहर स्थित भारतीय स्टेट बैंक में पैसे निकलवाने के लिए आया था। उसने बैंक से 2 लाख रूपये निकलवाए। इसके बाद बिजेंद्र अपने साथ देवेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर गांव की तरफ चल पड़ा। जब वे रेलवे रोड पर पहुंचे तो स्टेशन के नजदीक पीछे दो बाइक सवार युवक उनके पास आए और थैले को छीन कर वहां से फरार हो गए। इस पर बिजेंद्र व देवेंद्र भी लुटेरों के पीछे लग गए, लेकिन देवीलाल चौक तक पीछा करने के बाद लूटेरे भागने में कामयाब हो गए।

sonipat loot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *