कृषि मंत्री ओपी धनखड़ का शर्मनाक बयान, आतंकियों को ‘जन्नत’ या ‘जहन्नुम’ ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- कृषि मंत्री ओपी धनखड़ का विवादित बयान सामने आया है | बिना सोचे समझे कृषि मंत्री के मुख से आतंकियों के लिए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- कृषि मंत्री ओपी धनखड़ का विवादित बयान सामने आया है | बिना सोचे समझे कृषि मंत्री के मुख से आतंकियों के लिए जो जन्नत जैसा शब्द निकला है, उसने बीजेपी की किरकिरी करवाने का काम किया है | जम्मू-कश्मीर में सेना की तरफ से लगातार किये जा रहे आतंकियों के सफाये पर बोलते हुए, धनखड़ ने कहा कि भारतीय सेना आतंकवादियों को जन्नत पहुंचा रही है, और वो भी हूरों के पास |

हालांकि यहां मंत्री जी को जहन्नुम शब्द का इस्तेमाल करना चाहिए था, लेकिन न जाने क्या सोच समझ कर कृषि मंत्री ने आतंकियों के लिए जन्नत जैसा शब्द इस्तेमाल कर दिया | कृषि मंत्री के इस बयान के बाद विपक्ष ने उन्हें निशाने पर ले लिया है | पूर्व शिक्षा मंत्री और झज्जर से विधायक गीता भुक्कल ने इस बयान कि निंदा करते हुए सवाल पूछा है कि, अगर आतंकवादियों को जन्नत नसीब हो रही है तो फिर मंत्री जी को ये बताना होगा कि आखिर देश के लिए शहीद होने वाले जवानों को क्या नसीब हो रहा है ?

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *