ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- टोहाना के सरकारी अस्पताल में देर शाम एक जगली गोह देखी गई। जिसके बाद वहां पर हड़कप मच गया क्योकि इस जगली गोह की लंबाई लगभग तीन फुट थी व देखने में काफी खतरनाक दिख रही थी। जहां ये गोह देखी घुसी उसके साथ का सैक्शन आपातकाल के मरीजों को था जहां छोटे बच्चों के साथ उनकी माताएं भी थी। मौके की नजाकत को देखते हुए व स्थिती को काबू में पाने के लिए डा.जावेद ने वाईल्ड लाईफ कार्यकर्ता डा.गोपी को सुचना दी जिसके बाद मौके पर कड़ी मशक्कत के साथ गोह को काबू में लिया गया। जिसे बाद में अस्पताल के बाहर छोड दिया गया।
इसके बारे में बताते हुए डा. गोपी ने बताया कि इसे अगरा मोनिटर लिजारड कहा जाता है। यह जानवर बड़ों को तो नही पर बच्चों को नुकसान पहुचा सकता है। अब इसे काबू कर लिया गया है इसलिए कोई चिन्ता की बात नहीं है। बता दे कि वाईल्ड लाईफ विभाग को उददेश्य रहता है कि किसी भी जानवर को जानी नुकसान न पहुचा कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए जिससे प्रकृति के किसी भी जीव को नुकसान न पहुचे।
