पंजाब में नहीं थम रहा अवारा कुत्तों का आतंक, 2 साल की बच्ची को भी कुतों ने नोचा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पंजाब में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है | शहर दर शहर पंजाब के हर एक इलाके…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पंजाब में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है | शहर दर शहर पंजाब के हर एक इलाके में बेखौफ घूम रहे अवारा कुत्तों ने लोगों को तेजी से अपना शिकार बनाना शुरु कर दिया है | आज फरीदकोट में आवारा कुत्तों ने 8 महीने की एक बच्ची को नोच-नोच कर मौत के घाट उतार डाला |

इस दौरान आवारा कुत्तों ने वहीं पर एक और दो साल की बच्ची को भी गंभीर रुप से घायल कर दिया, जिसे इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है | कुत्तों का ये आतंक जहां सरकार के सरकारी विभागों पर सवाल खड़े कर रहा है तो वहीं लोगों के बीच में खौफ भी पैदा कर रहा है |

Watch Video

https://youtu.be/dL1qnVOMIdI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *