ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- बीते दिन हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से गाडागुशैनी रूट पर चल रही एक प्राइवेट बस कूछ दूरी बंजार के नजदीक एक गहरी खाई में गिर गई जिस कारण इस भयानक हादसे में मरे लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।
बताया जा रहा है कि इस भयानक हादसे के कारण 44 लोगों की मौत हो गई। इतना ही इस भयानक हादसे में करीब 25 लोग जख्मी हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार बस में 70 लोग सवार थे। वही बताया जा रहा है कि ड्राइवर से ब्रेक नहीं लग रही थी
जिस कारण उसने मुसाफिरों को तुरंत ही उतरने के लिए कहा और साथ ही बस को किनारे की तरफ करने की कोशिश ककी पर बस सरकती हुई गहरी खाई में जा गिरी।



