सड़क पर खड़े टिप्पर से टकराया ट्रक,सड़क हादसे में एक की मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-रायपुर रानी के प्यारेवाला गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई | बताया जा रहा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-रायपुर रानी के प्यारेवाला गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई | बताया जा रहा है कि, बीती देर रात नारायणगढ से रायपुर रानी की तरफ आ रहा एक ट्रक सड़क पर खड़े टिप्पर से जा भिड़ा |

हालांकि इस हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़ कर तो भाग निकला लेकिन उसके साथ ट्रक में बैठे दूसरे युवक की मौके पर ही मौत हो गई | इससे पहले भी इसी सड़क पर दो दिन पहले सड़क पर खड़े टिप्पर से बोलेरो गाड़ी की टक्कर हो गई थी |

जिसमें दो लोगों की मौत हुई थी | लगातार हो रहे इन सड़क हादसों ने प्रशासन पर सवाल उठाने शुरु कर दिये हैं | दरअसल यहां आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि, रायपुर रानी में अवैध तौर पर बड़े स्तर पर खनन का काम होता है और इस काम में जुटे टिप्पर चालक नियमों की अवहेलना करते हैं | न तो पुलिस इन्हें रोक पा रही है और न ही सरकार।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *