स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही: नसबंदी के बाद महिलाओं को फर्श पर लिटाया

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पंजाब के नकोदर के सरकारी अस्पताल से स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही की तस्वीरें सामने आई हैं | लापरवाही ऐसी की…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- पंजाब के नकोदर के सरकारी अस्पताल से स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही की तस्वीरें सामने आई हैं | लापरवाही ऐसी की इससे किसी भी महिला मरीज की जान तक जा सकती थी | दरअसल नकोदर के सिविल अस्पताल में नसबंदी का कैंप लगाया गया था और इस कैंप में महिलाओं का ऑपरेशन करने के बाद उन्हें जमीन पर ही लिटा दिया गया | सभी मरीजों को बिना पंखे के जहां जगह मिली वहां पर जमीन पर ही लिटा दिया गया |

लापरवाही का आलम तो ऐसा था कि, महिलाओं के लिए पानी तक का भी कोई इंतेजामा तक नहीं किया गया था | हालांकि ये कैंप 4 जून को लगाया गया था, जिसका संज्ञान लेते हुए अब एडिशनल चीफ सेक्रेटरी सतीश चंद्र ने जालंधर से सिविल सर्जन को इस मामले की जांच के आदेश दिये हैं और लोपरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *