होटल मैनेजर ने पुलिस इंस्पेक्टर पर लगाया मारपीट का आरोप, वीडियो सीसीटीवी में हुआ कैद

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- सिरसा में एक होटल मैनेजर ने इंस्पेक्टर जय भगवान् पर मारपीट का आरोप लगाया है। मैनेजर वीरेंद्र सिंह का आरोप है…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- सिरसा में एक होटल मैनेजर ने इंस्पेक्टर जय भगवान् पर मारपीट का आरोप लगाया है। मैनेजर वीरेंद्र सिंह का आरोप है कि इंस्पेक्टर एक महिला के साथ उनके होटल में आया था और महिला की आईडी के बिना ही रूम लेने की बात कर रहा था। वीरेंद्र सिंह ने जब महिला की आईडी दिए बिना रूम देने से इंकार किया तो इंस्पेक्टर जय भगवान् खाकी की धौंस दिखाने लगा और मैनेजर को थप्पड़ जड़ दिया। इंस्पेक्टर द्वारा मैनेजर को थप्पड़ मारने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

हालाँकि इंस्पेक्टर उस समय वर्दी में नहीं था। इसके बाद भी विवाद ख़त्म नहीं हुआ , इंस्पेक्टर ने फ़ोन कर पीसीआर को बुलाया और मैनेजर को अपने साथ ले जाने की धमकी भी दे डाली। पीड़ित मैनेजर ने इंस्पेक्टर के खिलाफ सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस को शिकायत दी है,वही पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *