शुभम ने लगाई मदद की गुहार, गरीब युवक की मदद करो सरकार, एक ही किडनी वो भी खराब

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- कुरुक्षेत्र के लायल पुर बस्ती के 21 वर्षीय युवक शुभम की एक ही किडनी थी जिसका बीमारी में उसे दो साल पहले…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- कुरुक्षेत्र के लायल पुर बस्ती के 21 वर्षीय युवक शुभम की एक ही किडनी थी जिसका बीमारी में उसे दो साल पहले पता लगा, डाक्टरों के अनुसार शुभम की एकमात्र किड़नी भी दो साल पहले डैमेज हो गई और अब उसे अपने जीवन को बचाने के लिए बार बार डायलसिस करवाना पड़ता है।

शुभम की इस हालत से पिता इंद्रजीत का दो साल में रोज फेरी लगाकर रोटी कमाने का जरिया भी खत्म हो गया। अब शुभम की डायलसिस के लिए भी बार बार पैसों के इंतजाम के लिए पिता को भटकना पड़ता है। अपने बेटे की जीवन रक्षा के लिए इंद्रजीत अब दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। शुभम की इस हालत से पूरा परिवार टूट चूका है।

21 वर्षीय शुभम की दो जवान बहनें भी हैं जिनकी चिंता में पिता की हालत और भी खराब है। बेटे की इस हालत में पिता समाजसेवी संस्थाओं और प्रशासन से ही उम्मीद कर रहा है कि उसके बेटे की जिंदगी किसी तरह बच जाये।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *