IND vs PAK: मत होइए उदास, मौसम रहेगा साफ और जरूर होगा आज का मैच

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- आईसीसी विश्व कप 2019 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होगा | विश्व कप 2019 का ये अहम मुकाबला आज…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- आईसीसी विश्व कप 2019 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होगा | विश्व कप 2019 का ये अहम मुकाबला आज मैनचेस्टर में खेला जायेगा | विश्व कप में पाकिस्तान टीम कभी भी भारत से नहीं जीत पाई | लेकिन आज वो पल फिर आ गया जो हर भारतीय को बेसबरी से इंतज़ार था और आज भारत फिर पाकिस्तान के पसीने छुड़ाएगा | आज का महा मुकाबला काफी रोमांचक होगा | आज का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा।

मैनचेस्टर में आज के मौसम की बात की जाये तो इससे पहले भी भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला मुकाबला बारिश की वजह रद्द हो चुका है | लेकिन मैनचेस्टर में भी मौसम बेईमान नजर आ रहा है | वहां पर भी बारिश होने के सार दिखाई दे रहे हैं | जिसकी बजह से मैच का पूरा रोमांचक पानी में बह सकता है |

India Vs Pak

विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला यह 7वां मुकाबला है | आपको बता दे भारत ने हर बार पाकिस्तान को धूल चटाई है इस बार भी भारत का पलड़ा पाकिस्तान से भारी है | भारत ने दोनों मैचों में जीत हासिल की है | पाकिस्तान ने भले ही इंग्लैंड को हराया होगा | लेकिन ऑस्ट्रेलया और वेस्ट इंडीज़ से हारने के बाद पाकिस्तान कमजोर हो गयी है | जिसका फायदा आज भारत ले सकता है | भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर दोनों टीम इसे गंभीरता से ले रही है और भारत भी इस मैच में अपना पूरा दम ख़म लगाएगी |

Ind vs pak

भारत के ये धुरंदर जो मैदान में उतरेंगे- विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, विजय शंकर, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, केदार जाधव, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा, शिखर धवन |

पाकिस्तान की और खेलने वाले खिलाड़ी- सरफराज अहमद (कप्तान), फखर जमां, इमाम उल हक, बाबर आजम, हैरिस सोहेल, हसन अली, शाहदाब खान, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, शाहिन शाह अफरीदी, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर, शोएब मलिक, इमाम वसीम और आसिफ अली |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *