रोजाना तीन विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे बैठक, विधानसभा चुनाव में बताएंगे असलियत-अभय चौटाला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- इनेलो के नवनियुक्त प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने कहा कि एक जुलाई से हरियाणा की 90 विधानसभा क्षेत्रों में रोजाना 3 विधानसभा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- इनेलो के नवनियुक्त प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने कहा कि एक जुलाई से हरियाणा की 90 विधानसभा क्षेत्रों में रोजाना 3 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की साथ बैठक करने के अलावा एक बड़ी बैठक कर संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा | बीजेपी के 70 और 75 सीटें लाने की बात पर अभय ने कहा कि जनता विधानसभा चुनाव में बताएगी कि उन्होंने बीजेपी को नहीं, बल्कि मोदी और राहुल गांधी को वोट दिया था।

हरियाणा में भी बीजेपी के नेताओं ने मोदी के नाम पर ही वोट मांगे थे | विधानसभा चुनाव में इनेलो के सीएम बारे पूछे सवाल पर अभय ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जीतक आने वाले विधायक और पार्टी के सीनियर नेता ही मुख्यमंत्री का नाम तय करेंगे | अभय ने मुख्यमंत्री की ओर से पर्ची और खर्ची बंद होने को लेकर दिए जा रहे बयान पर कहा कि मुख्यमंत्री लोगों में भ्रम पैदा करने के लिए ऐसे बयान दे रहे है, जबकि प्रदेश में भ्रष्टाचार पहले जैसा ही है।

Watch Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *