ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- रोहतक पीजीआई के एक डॉक्टर की तरफ से खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर ने अपनी बहन की शादी में जाने के लिए छुट्टी मांगी थी पर उसको डॉक्टर ने छुट्टी नही मिली जिस कारण उसने इसी परेशानी के चलते खुदकुशी कर ली।
बताया जा रहा है कि मृतक डॉक्टर कर्नाटक का रहने वाला बताया जा रहा है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद से डाक्टर हड़ताल पर चले गए है। साथ ही पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जा रही है।

