ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची की नृशंस हत्या के बाद अब यूपी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है | मामला सूबे के कुशीनगर में रविवार को 6 लोगों ने 12 साल की दलित लड़की के साथ गैंगरेप कर फिर से मानवता को शर्मसार कर दिया है | बदमाशों ने लड़की को घरवालों के सामने उठा ले गए जिसके बाद गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया |
घरवालों के सामने से उठा ले गए बदमाश
बता दे पुलिस ने अब तक 6 में से 4 आरोपियों को काबू कर लिया है | जबकि दो अभी तक फरार बताये जा रहे है | पुलिस के मुताबिक, ”6 आरोपियों के खिलाफ POCSO एक्ट, एससी/एसटी एक्ट और आईपीसी के सेक्शन 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है | फरार चल रहे अपराधियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जायेगा | पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया है |”


